Thursday, 2 August 2012
नौटंकी ख़तम ...
नौटंकी ख़तम ....विदूषक अपने औकात मे आ गया ...खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे ....टांय टांय फिस्स .सब कुककुर गंगा नहाएँगे तो पतरी कौन चाटेगा ..हाथी आया हाथी आया अपान वायु निकाला भों से ....अब देखते हैं कपट मुनि की क्या दुर्दशा होती है ..सब अपनी ही मौत मरेंगे हमने कहा था .अब राजनीति करेंगे ....अभी तक क्या कर रहे थे ..गुड खाते रहे गुलगुला से परहेज दिखाते रहे भीतर से कामीने लोग .अब इन्हे सीधा जेल मे दल कर जितनी गली बाकी है उसका हिसाब एक एक से लेना चाहिए असली कामीने तो चोरहा विश्वास और केजरीवाल है ..षड्यंत्र खुद करते रहे और और दोष कांग्रेस को देते रहे ..उजागर हो गया .असल मे बाप लोग आर एस एस ,भाजपा ने किनारा कर लिया बेचारे क्या करते थूक के चाट लिए यही इनकी सज़ा है ,८,९ दिन हड़कंप कर के देख लिए औकात पता चल गयी ....बड़े बे आबरू होकर तेरे कुचे से हम निकले ........नंगे हो गये .....
Friday, 27 July 2012
मै ब्राम्हण हूँ.....सरोज मिश्र
Edit
by Saroj Mishra on Sunday, April 29, 2012 at 11:29pm ·
मै ब्राम्हण हूँ .
यह मेरे लिए स्वाभिमान का विषय है
मेरे भीतर कोई अपराध बोध नहीं की
मै किसी से क्षमा मांगूं अपनी मुक्ति के लिए
मेरे पूर्वजों ने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया
जिससे किसी दलित या मुस्लिम का दिल दुखा हो
मेरे बड़े पिता जी अक्सर दोपहर का खाना ..
समुझ सेवक फागू मुन्नर के साथ खाते थे खेतों में
मुझे गरमदल के साथ चुनी की रोटी खिलाये बिना
समुझ ने कभी खाना नहीं खाया
सारे वेद मन्त्रों के साथ बहादुर और मुन्नर मेरे घर से
ताजिया उठाते समय मर्सिया पढ़ते थे
मुहर्रम में सबसे बड़ा ताजिया मेरे दादा बनवाते थे .
और फिर ताजिये के आगे ऐसे चलते थे ..
जैसे जग जीतने जा रहे हों
महथा ,रौता,मथौली के सारे मुस्लमान
उनके पीछे चलते थे
अपने ओने गाँव की ताजिया के साथ
सोमई रजई रामदयाल झिन्काई भीमल कोमल
अखाड़े में एक साथ भिड़ते थे
होली दिवाली ईद हम मिलकर मानते थे पीर मोहम्मद के घर से सेंवई आती थी
हास्टल में एक साथ खाते थे हम खाना .
कोई बंटवारा नहीं था ,कोई आरक्षण नहीं था
मेरे ही कमरे में थे अल्ताफ और जुगुनू
ठंढ में मुझे जुगनू अपनी रजाई दे देता था
कैसे भूल सकता हूँ उन बेफ़िकर दिनों को
नहीं है यद् मुझको की कभी किसी
दलित महिला की इज्जत मेरे गाँव में लूट ली गयी हो .
हर जन्मे बच्चे को पिलाया है अपना दूध
नार कटाने के बाद समुझ की माँ ने
दूध का यह रिश्ता खून के रिश्ते से कमतर नहीं था
हम कहीं से भी शर्मिंदा नहीं हैं .
बल्कि एक ताकत है जो हमें अपने गाँव के
गंगा जमुनी तहजीब से मिली है .
वर्जित था हमारे लिए किसी दलित ,मुस्लिम या कमजोर को
नाम से पुकारना .हम रिश्तों से पुकारते थे ...
रमई काका .झल्लर भैया ,फुलवा दीदी .बलई फूफा
हिन्दू को काका चाचा काकी चाची
मुस्लमान को चच्चा चच्ची .यही अंतर था .
नाश हो खुराफाती दिमागों का .जिन्होंने .बाँट दिया हमें
अनगिनत टुकड़ों में .खंडो में .पाखंडों में.जातिमें. धर्म में
क्षेत्र में ,भाषा बोली में .मंदिर मस्जिद में
जब जब मेरे गाँव की
कोई बहू या बिटिया माँ बनी
बच्चे का जन्म कराया समुझ की माँ ने .
ठाकुरदीन बहू ने और छांगुर की पत्नी ने
सुनता था मै की माँ का दूध नहीं उतर रहा है .
इन्ही मेसे कोई एक बच्चे को अपना दूध पिलाती थी
हर घर की यही कहानी थी .कोई ही होगा शायद
जिसने इनका दूध न पिया हो
सब की रगों में पैतृक रक्त के साथ
दलित दाईऔर माँ का दूध बह रहा है
शायद यही बात है की
इतने पाखंडी झंझावातों के बावजूद
आज भी हमारे गाँव में रिश्ते बचे हैं
अभी भी किसी माँ बहन की इज्जत पर
कोई बुरी निगाह नहीं डालता
दलित हो .मुस्लिम हो पिछड़ा हो या कोई और-
जब जब मेरे गाँव की
कोई बहू या बिटिया माँ बनी
बच्चे का जन्म कराया समुझ की माँ ने .
ठाकुरदीन बहू ने और छांगुर की पत्नी ने
सुनता था मै की माँ का दूध नहीं उतर रहा है .
इन्ही मेसे कोई एक बच्चे को अपना दूध पिलाती थी
हर घर की यही कहानी थी .कोई ही होगा शायद
जिसने इनका दूध न पिया हो
सब की रगों में पैत्रिक रक्त के साथ
दलित दाईऔर माँ का दूध बह रहा है
शायद यही बात है की
इतने पाखंडी झंझावातों के बावजूद
आज भी हमारे गाँव में रिश्ते बचे हैं
अभी भी किसी माँ बहन की इज्जत पर
कोई बुरी निगाह नहीं डालता
दलित हो .मुस्लिम हो पिछड़ा हो या कोई और .
Sunday, 3 June 2012
कबीर धर्म की ब्याख्या है .कबीर कर्म का प्रमाण है
इस धरती पर कबीर से बड़ा कोई इन्सान पैदा ही नहीं हुआ ,एक मुकम्मल इन्सान क्या होता है जानने के लिए हर किसी को कबीर पढ़ना चाहिए .अनगढ़ ,सहज ,भीतर- बाहर एक ,निर्भय ,आस्थावान ,जागृत विवेक .बिना पढ़े पूरी तरह ज्ञानी ,प्रेमानुभूति की पराकाष्ठा को समझाने वाला .मनुष्यता का रक्षक ,जागृत ,त्यागी गृहस्थ ,मनुष्यता की रक्षा के लिए भगवान से भी मुठभेड़ करने को आमादा ,जीवन और जगत को पूरी तरह समझाने वाला ,उसकी नश्वरता का गायक .मनुष्य इस धरती पर दूसरा कोई नहीं ...कबीर को जानना एक तपस्या है .उसे समझना मनुष्य बनने के रस्ते में एक सफल कदम है, उसे जीना ही मनुष्य होना है .कबीर सत्य है, कबीर नित्य है, कबीर .लोक है ,कबीर लोक राग है ,कबीर जिजीविषा है ..अपने लोक को ,अपने लोकराग को .अपने सत्य को अपने नित्य में जी पाना ही कबीर होना है .उसे पढ़ना एक रोमांच है .उसे समझना ब्रम्ह को ,प्राणी को जानना है ,उसे जीना एक ताकत है ,कबीर जीवन की हिम्मत है .जीवन की कला है ..आज कबीर की ही सबसे जादा जरूरत है . कबीर धर्म की ब्याख्या है .कबीर कर्म का प्रमाण है .वह निष्काम कर्मयोगी गृहस्थ ...वेद की ब्याख्या है .पुरानो की समीक्षा है वेदांत दर्शन का निचोड़ है .....
Saturday, 26 May 2012
.दर्द के गाँव से नित गुजरना ही है
दर्द के गाँव से नित गुजरना ही है ,हम को जीना यहीं ,यहीं मरना भी है
अपनी फितरत में है दर्द को जीतना, दर्द लेना भी है दर्द सहना भी है
दर्द के गीत ही मीत अपने हुए, इनको जीना भी है इनको गाना भी है
इस जहां में नहीं कोई ऐसी जगह ,दर्द के रास्ते जिन से गुजरे न हो
दर्द ही मीत है ,दर्द ही गीत है, दर्द ही प्यार है ,दर्द संसार है
दर्द को ओढ़ना दर्द बिस्तर भी है ,दर्द का ही सिरहाना लगता हूँ मै .
इसलिए तो सदा गुनगुनाता हूँ मै ,इसलिए तो सदा खिल खिलता हूँ मै
.दर्द के गाँव से नित गुजरना ही है ,हम को जीना यहीं ,यहीं मरना भी है
अपनी फितरत में है दर्द को जीतना, दर्द लेना भी है दर्द सहना भी
Friday, 25 May 2012
जगह-जगह फूल खिलें
प्रसिद्ध रूसी विचारक मैडम ब्लावत्स्की अपनी हर यात्रा में एक थैला रखती थीं, जिसमें कई तरह के फूलों के बीज होते थे। वह जगह-जगह उन बीजों को जमीन पर बिखेरती रहती थीं। लोगों को उनकी यह आदत बड़ी बेतुकी लगती थी। लोग समझ नहीं पाते थे कि इस तरह बीज बिखेरते रहने से क्या होगा। उन्हें आश्चर्य होता था कि मैडम ब्लावत्स्की जैसी समझदार महिला सब कुछ जानते हुए भी ऐसा क्यों कर रही हैं। पर लोगों को उनसे इस बारे में पूछने का साहस ही नहीं होता था।
लेकिन एक दिन एक व्यक्ति ने पूछ ही लिया-मैडम अगर आप बुरा न मानें तो कृपया बताएं कि आप इस तरह क्यों फूलों के बीज बिखराती रहती हैं? मैडम ने सहज होकर कहा- वह इसलिए कि बीज सही जगह अंकुरित हो जाएं और जगह-जगह फूल खिलें। उस व्यक्ति ने इस पर फिर सवाल किया-आपकी बात तो सही है पर क्या आप यह दोबारा देखने जाएंगी कि बीज अंकुरित हुए या नहीं, फूल खिले कि नहीं?
इस पर मैडम ने कहा-इससे क्या फर्क पड़ता है कि मैं उन रास्तों पर दोबारा जाऊं या नहीं। मैं अपने लिए फूल नहीं खिलाना चाह रही। मैं तो बस बीज डाल रही हूं ताकि चारों तरफ फूल खिलें और धरती का शृंगार हो जाए। धरती सुंदर हो जाए। फिर जो इन फूलों को देखेगा उनकी आंखों से भी मैं ही देखूंगी। फूल हों या अच्छे विचार, उन्हें फैलाने के काम में हर किसी को योगदान करना चाहिए। अगर प्रयासों में ईमानदारी है तो सफलता मिलेगी ही।
Tuesday, 22 May 2012
अच्छा बननाशेष रह गया .
अच्छा बननाशेष रह गया .
मै उतना अच्छा आदमी नहीं निकला
जितनी की मुझे उम्मीद थी कि मै हो पाउँगा
कई बार अच्छा बनाने कि कोशिश में सारी अच्छाई झर जाती है
और अच्छा बनाना फिर भी शेष रह जता है
मुझे भरोषा तो था लेकिन जाहिर है
मैंने उतनी कोशिश नहीं कि जितनी कि जरूरत थी
मुझे अपने बच्चों कि पढ़ी लिखी का जादा तो नहीं
पर इतना अता पता तो रहा कि वे किस दर्जे में पढ़ते हैं
मैंने उन्हें बहुत सलाह नहीं दी और नसीहत या उपदेश भी नहीं
पर उन्हें साफ सफाई से जीवन बसर करना ,किसी पर निर्भर न रहना
अपना कम खुद करना सर न झुकना ,किसी का एहसान न लेना ,भरसक मददगार होना
अपने पद ,पोजीशन का नजायज फायदा न उठाना वगौरह वगैरह तो आ ही गया /
उनकी अपनी मुश्किलें हैं ,तो मेरी ही कौन सी कम हैं
एक अच्छा पिता ,उन्हें अवसर का लाभ उठाने आज कि दुनिया में
अपना कम निकालने कि कुछ हिकमतें तो बता ही सकता था
जो मैंने नहीं किया क्यों कि -
बासठ बरस कि उम्र हो जाने के बाद भी
मुझे खुद ही पता नहीं है कि
हमारे समय में जिन्दगी जी कैसे जाती है .
सिर्फ इतना ही समझ पाया कि कैसे
जुटाया जाता है ,छत छप्पर जगह और रहत का सामान .
नहीं समझ पाया कि कैसे खादी कि जाती हैं दीवारें ,तोड़े जाते हैं रिश्ते .
क्या होता है चरित्र का छल ,कैसे बनाया जता है घर को बाजार
इस मायने में पूरा राज कपूर ही रहा -
सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशयारी सच है दुनिया वालों कि हम हैं अनारी .
मेरे बच्चों ! अगर तुम सफल नहीं होते तो इसका जिम्मा मेरा जरूर होता
हलन की आज तुम मुझ पर निर्भर नहीं हो .
जिन्दगी तुम्हारे साथ कल क्या करेगी इस बारे में मैं कोई अटकल लगना नहीं चाहता
पर अगर मई अच्छा होता ,तो तुम्हे इअतना अबोध न छोड़ता
जितना मैंने तुम्हे शायद इस खूंखार वक्त में छोड़ दिया है
तभी तो चालक चालों की शरारत ने तुम्हे आमूल चूल बदल दिया है
हालाँकि तुम सब अब भी मेरी प्यारी संताने हो .मई तुम्हे बे हद प्यार करता हूँ .
मई अच्छा पिता तो नहीं बन सका तो अच्छा इन्सान बनाने का तो सवाल ही नहीं उठाता
चूक मुझसे कहीं वफादारी में भी हुई है ,शायद अपने लालच में
मैंने सोचा कि कई जगहें हैं ,हो सकती हैं ,और एक जगह दूसरी को रद्द नहीं करती
मुझे ख्याल तो था कि दुनिया के इतने विशाल होने के बावजूद जगहें बहुत कम ही हैं
जिसे जितनी मिली है उसी पर जम कर काबिज है
और इसकी मोहलत नहीं कि आप जगहों के बीच आवा जाही करते रहें .
मैंने प्रेम ,बांटा नहीं बल्कि पाया कि यह एक ओर बढ़ने से
दूसरी ओर कमतर नहीं होता बढ़ता ही है
आश्मान कि तरह एक शून्य बना रहता है जिसे कई कई सूरज भरते रहते हैं
उन्ही कि धुप में मैं खिलाता और कुम्हिलता रहा .
मैंने जीवन और कविता को आपस में उल्झादिया
जीवन की कई सच्चाइयों और सपनो को कविता में ले गया
आश्वश्त हुआ कि जो शब्दों में है वह बचा रहेगा कविता में .
भले ही जीवन में नहीं,गलती यह हुई .
जो कविता में हुआ उसे जीवन में हुआ मन कर संतोष कटा रहा .
अपने सुख और दुःख को अपने से बड़ा मनाकर
दूसरों के पास उसे शब्दों में ले जाने कि कोशिश में वे सब बदल गए और मई भी
और जो कुछ पन्हुछा शायद न मई था न मेरे सुख दुःख ,मुझे ठीक से पता ही नहीं था कि
हमारे समय में अच्छे दोस्त ही सच्चे दुश्मन होते हैं
अपने ही पक्के पराये .क्यों कि औरों को आप या आप कि
जिन्दगी में दखल देने कि फुर्सत कहाँ है
कभी कभार के भावुक विष्फोट के अलावा किसी से अपने दुःख का सज्खा नहीं किया
न मदद मांगी न शक किया ,गप्पबाजी में ही मन के शक को बह जाने दिया
कुछ शोहरत ,खासी बदनामी मिली ,पर बुढ़ापे के लिए ,अपने लिए ,
मुश्किल वक्त के लिए ,कुछ बचाया और जोड़ा नहीं .
किसी दोस्त ने कभी ऐसा करने कि गंभीर सलाह भी नहीं दी
इसी आपा धापी में किसी कदर आदमी बनाने कि कोशिश में
बासठ बरस गुजर गये पर अच्छा बनाना शेष रह गया
अब तो जो होना था हो गया
दल के पक्षी अचानक उड़ गए सब फुर्र से
बया बेचारा अकेला रहा गया ,घोसले के द्वार पर लटका हुआ /
Sunday, 20 May 2012
जीवन इतना कठिन है
जीवन इतना कठिन है और कठिन क्यों करना
जो कुछ दिया विधाता ने उस में ही खुश रहना
तेरे भाग्य में जो भी होगा तय है उसका मिलाना
किसी और की चुपड़ी रोटी से फिर क्यों जलना
चार दिनों का यह मेला है लेना नहीं झमेला
हंसी ख़ुशी से सबसे मिल कर खेल जाओ यह खेला
याद रखेगी तुमको दुनिया जब तुम हंस कर जाओगे
भाई बन्धु और कुटुंब कबीला दोस्त मित्र हरसाओगे
Subscribe to:
Posts (Atom)