Saturday 15 July 2017

धर्म ...क्या है !!

*धर्म (Dharma)*
किसी भी वस्तु के स्वाभाविक गुणों को उसका धर्म कहते है जैसे अग्नि का धर्म उसकी गर्मी और तेज है। गर्मी और तेज के बिना अग्नि की कोई सत्ता नहीं।अत: *मनुष्य का स्वाभाविक गुण मानवता है। यही उसका धर्म है।*
*कुरान* कहती है – *मुस्लिम बनो।*
*बाइबिल* कहती है – *ईसाई बनो।*
किन्तु *वेद* कहता है – *मनुर्भव अर्थात मनुष्य बन जावो (ऋग्वेद 10-53-6)।*
अत: *वेद (Ved) मानवधर्म का नियम शास्त्र है।* जब भी कोई समाज, सभा या यंत्र आदि बनाया जाता है तो उसके सही संचालन के लिए नियम पूर्व ही निर्धारित कर दिये जाते है परमात्मा (god) ने सृष्टि के आरंभ में ही मानव कल्याण के लिए वेदों के माध्यम से इस अद्भुत रचना सृष्टि के सही संचालन व सदुपयोग के लिए दिव्य ज्ञान प्रदान किया। *अत: यह कहना गलत है कि वेद केवल आर्यों (हिंदुओं) के लिए है, उन पर जितना हक हिंदुओं का है उतना ही मुस्लिमों का भी है।*
मानवता का संदेश देने वाले वैदिक धर्म (vedic religion) के अलावा दूसरे अन्य मत किसी व्यक्ति विशेष द्वारा चलाये गए। मत चलाते समय उन्होने अपने को ईश्वर का दूत व ईश्वर पुत्र बताया, ताकि लोग उनका अनुसरण करें। जैसे – *इस्लाम धर्म पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) द्वारा, ईसाई धर्म ईसा-मसीह (Jesus-Christ) द्वारा और बौद्ध धर्म महात्मा बुद्ध (Buddha) द्वारा आदि।* क्योंकि सभी अनुयायियों को धर्म के चलाने वाले पर विश्वास लाना आवश्यक है। अत: ये धर्म नहीं, मत है। ये सब मत वैज्ञानिक (scientific) भी नहीं है, जबकि धर्म और विज्ञान का आपस में अभिन्न संबंध है। जहाँ धर्म है वहाँ विज्ञान है। *देखो, बाइबिल में सूर्य को पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करना बताया है जबकि वेद कहता है कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर जल सहित घूमती है।* इतना ही नहीं विज्ञान का कोई भी क्षेत्र हो, वेदों से नहीं छूटा। अत: जो मत विज्ञान की कसौटी पर खरे नहीं उतरते, वे धर्म भी नहीं है। गीता में श्रीकृष्ण जी कहते है कि *‘यतो धर्मस्ततो जय:’* अर्थात जहाँ धर्म है वहाँ विजय है आगे आता है कि *‘वेदोsखिलो धर्ममुलं’* अर्थात वेद धर्म का मूल है।
वेदों के आधार पर महर्षि मनु (manu) ने धर्म के 10 लक्षण बताए है :-
*धृति क्षमा दमोsस्तेयं शौचमिन्द्रिय निग्रह:*
*धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षणमं ॥*
*(1) धृति कठिनाइयों से न घबराना।
*(2) क्षमा शक्ति होते हुए भी दूसरों को माफ करना।
*(3) दम मन को वश में करना (समाधि के बिना यह संभव नहीं) ।
*(4) अस्तेय चोरी न करना। मन, वचन और कर्म से किसी भी परपदार्थ या धन का लालच न करना ।
*(5) शौच शरीर, मन एवं बुद्धि को पवित्र रखना।
*(6) इंद्रिय-निग्रह इंद्रियों अर्थात आँख, वाणी, कान, नाक और त्वचा को अपने वश में रखना और वासनाओं से बचना।
*(7) धी बुद्धिमान बनना अर्थात प्रत्येक कर्म को सोच-विचारकर करना और अच्छी बुद्धि धारण करना।
*(8) विद्या सत्य वेद ज्ञान ग्रहण करना।
*(9) सत्य सच बोलना, सत्य का आचरण करना।
*(10) अक्रोध क्रोध न करना। क्रोध को वश में करना।
*इन दश नियमों का पालन करना धर्म है।* यही धर्म के दस लक्षण है। यदि *ये गुण या लक्षण किसी भी व्यक्ति में है तो वह धार्मिक है।* मनुष्य बिना सिखाये अपने आप कुछ नहीं सीखता है। जबकि ईश्वर ने अन्य जीवों को कुछ स्वाभाविक ज्ञान दिया है जिससे उनका जीवन चल जावे। जैसे :- मनुष्य को बिना सिखाये न चलना आवे, न बोलना, न तैरना और न खाना आदि। जबकि हिरण का बच्चा पैदा होते ही दौड़ने लगता है, तैरने लगता है। यही बात अन्य गाय,भैंस,शेर,मछ्ली,सर्प,कीट-पतंग आदि के साथ है। अत: *ईश्वर ने मनुष्य के सीखने के लिए भी तो कोई ज्ञान दिया होगा जिसे धर्म कहते है।* जैसे भारत के संविधान को पढ़कर हम भारत के धर्म, कानून, व्यवस्था, अधिकार आदि को जानते है वैसे ही *ईश्वरीय संविधान वेद को पढ़कर ही हम मानवता व इस ईश्वर की रचना सृष्टि को जानकर सही उन्नति को प्राप्त कर सकते है।* आर्यसमाज निरंतर इसी वेद प्रचार के विश्व शांति व उन्नति के कार्य में यथासामर्थ्य लगा हुआ है। *यदि विश्व के किसी भी कोने के मनुष्य को वेदों को समझने के लिए आर्यसमाज का सहयोग लेना ही होगा अन्यथा गलत व्याख्या रूप में आपको मेक्समूलर आदि के किए ग्वारु भाष्य वाले वेद ही मिलेंगे । पूर्ण वैज्ञानिक वैदिक ज्ञान के लिए प्रयत्नशील सभी मनुष्य कृपया आर्यसमाज में जावे ओर अपनी, अपने राष्ट्र की व सारे विश्व की उन्नति के लिए वैदिक धर्म को यथास्वरूप अपनावे।

एक सवाल भी आया है कि गंगा जमुनी तहजीब है क्या

एक सवाल भी आया है कि गंगा जमुनी तहजीब है क्या..... हो सकता है गुस्से में पूछा गया हो " अबे क्या है ये गंगाजमुनी??" या फिर ऐसे " भाई साहब गंगा जमुनी तहजीब किसे कहते हैं?" तो मैं दूसरा वाला ही समझ कर उत्तर दे रहा हूँ.....
गंगा गंगोत्री से चलने के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, फर्रुखाबाद, कानपूर, इलाहबाद, मिर्ज़ापुर, बनारस, बक्सर, बलिया पटना मुंगेर होती हुई चली जाति है जबकि यमुना यमुनोत्री से चल कर यमुनानगर, दिल्ली, आगरा, मथुरा, इटावा होती हुई इलाहाबाद तक पहुँचती है...
गंगा नदी से जुड़े अधिकतर शहर या तो हिन्दू राजाओं नवाबों की रियासत थे या उनके तीर्थ तो दूसरी नदी यमुना  के किनारे बड़ी बड़ी मुग़ल रियासतें.... यानी इन दोनों नदियों के बीच हिन्दू मुस्लिम रियासतों और मान्यताओं की एक खिचड़ी सी बनी हुई थी ..... बची खुची मुस्लिम रियासतों से बहने वाली घाघरा सरयू गोमती राप्ती जैसी नदियाँ भी गंगा में ही मिल जाया करतीहैं
इसी खिचड़ी के अंतर्गत एक जो हिन्दू मुस्लिम ताना-बाना बुना गया और जिस तरह धर्म, संस्कृति, भाषाओं की दीवार टूट एक मिली जुली तहजीब का जन्म हुआ इसे ही गंगाजमुनी तहजीब का नाम दिया गया.....
भाषाई तहजीब के नाम पर इसमें उत्तराखंड की ज़बानों से लेकर उर्दू, फारसी, संस्कृत, ब्रज, अवधि, दिल्लीकी उर्दू, आगरे की उर्दू, लखनऊ की उर्दू.... आगे चल कर बिहार की अलग हिन्दियां सब का समावेश होता चला गया.... और आज जो भाषा हमारे पास आई है जिसे हम हिंदी कहते हैं इसी गंगा जमुनी तहजीब के मंथन से प्राप्त हुई है....
ठीक इसी तरह हमारी जीने मरने कीरस्में शादी बियाह जैसी सभी बातों में आज आश्चर्यजनक समानता पायी जाति है यह भी सैंकड़ों सालों में इन्ही दोनों नदियों की देन रही है.....तो जनाब, बस इसी को बचाने का झगड़ा है....