Tuesday, 22 November 2011

मै अपने गाँव लौटूंगा

मै अपने गाँव लौटूंगा
झरवेरियों  और बंसवारियों में उलझे
पंखो को बटोरते ,वंही कंही छूट गया  बचपन
समेट लूँगा ,पहन लूँगा मोर पंख //
कोरी आँखों के सपने बिखरे होंगे ,वहीँ
उड़ रही होंगी तितलियाँ
चुन लूँगा, बटोर लूँगा बीर बहूटियाँ/
मेरे चले आने के बाद
खलिहान में पुआलों की खरही के नीचे
छिपा कर रखे मेरे कंचे
सुबक  रहे होंगे/भर लूँगा अपनी फटी जेबों में /
बांसों के झुरमुट में फंसी ,कहीं पड़ी होगी
मेरी कपडे की गेंद ,मेरे लौटने की प्रतीक्षा में
आँखे बिछाए बाट विसूरते ,तर तर हो रही होगी /
मेरी सिंकियाई धमनियां वहीं कहीं
गहूं के गांजों के बीच ,फिर से पा लेंगी
अपने लहू का आवेग /
मंदिर के बावली के किनारे
सिमटते चरागाह से सटी अमराई में
 आकाश से उतर करसपनो जैसे सुग्गे
 मुझे खोज रहे होंगे /  धुंध से घिरे गन्ना और मकई के
लहलहाते खेतों के टेढ़े मेढ़े मेड़ों के मुजौटों  के बीच
सावन की तेज बंवछारों में गदराये सांवाँ के बन्दर पुच्छी
बालों से झरते ,अक्षरों को समेट कर
अपने भीतर का स्वर मै पा लूँगा
मै अपने गाँव लौटूंगा/                    

बादल

बादल
अम्मा जरा देख तो ऊपर, चले आ रहे हैं बादल/
भांति भांति के रूप सजाये, धौंरे कजरारे बदल /
हर किसान की मधुर कल्पना ,पपीहे की पुकार बदल /
दौड़ लगाते हैं आकाश में ,चढ़े  हवा के रथ बादल /
पुरवैया पर झूला झूलें , शोर मचाते ये बादल/
धूम धड़का कड़क तड़क कर ,हमे डरते ये बादल/
हरी हो रही सूखी धरती, खुशियों की बहार बादल/
नन्ही नन्ही जल की बूंदे, लेकर आये ये बादल /
ताल तलैया सब भर जाये ,जम कर जब बरसे बादल/
झड़ी झर रही बीर बहूटी ,मोती बिखरते बादल /,
नाप डालते नभ का कोना, जब सर पट  भागें बादल/
इंद्र धनुष की छटा बिखेरें, सतरंगी प्यारे बादल/
जलती और तपती धरती की, प्यास बुझायें ये बादल/
नियति नटी की नवल कल्पना .खुशियों की फुहार बादल/
गवरैया के नवल घोसलें में चूँ चूँ चीं चीं बादल /
झूम रहे हैं बाग़ बगीचे ,हरा हो गया है सिवान/
गली गली और गाँव गाँव में खुशियाँ बिखराते  बादल /
अम्मा जरा देख तो ऊपर, कैसे नट खट ये बादल /  

Monday, 21 November 2011

chalo sunaye ek kahani suni sunsi amma se

चलिए मित्रों एक कहानी सुनाता हूँ /माँ से सुनी थी /सरयू नदी के उस पार अयोध्या में बड़ी रौनक और चहल पहल थी ,लोग उत्साहित थे /इस पार जंगल में हिरन का एक जोड़ा घास चार रहा था /अचानक हिरनी का ध्यान अयोध्या के चहल पहल की तरफ जाता है /उसे समझते देर नहीं लगती की कोई उत्सव है/हिरनी हिरन से कहती है --प्रिय चलो जंगल में भीतर चले अयोध्या में उत्सव है -अभी कोई आएगा और आप का शिकार कर लेगा ,इनका कोई भी उत्सव... मृगया के बिना नहीं होता /हिरन कुछ समझता की उसके पहले ही उसे एक बान लगा, वह तो ढेर हो गया/शिकारी हिरन को
अयोध्या की ओर ले चले ,हिरनी उनके पीछे चली /राज भवन जा कर हिरनी ने
कौशल्या को अपने बिधवा होने की कथा सुनाई और कहा की, हे रानी हिरन का मांस आप निकल कर उस की ख़ाल मुझे वापस दें दें तो कृपा होगी/तुम ख़ाल का क्या करोगी-रानी ने पूछा /जंगल में किसी ठूंठ पर लटका कर उसके इर्द गिर्द चरूंगी इस एहसास के साथ की मेरा पति मेरे पास है /रानी द्रवित हुईं और ख़ाल देने को तैयार होगई /किन्तु अचानक मुकर गईं/बोलीं- जाहू हिरनी घर अपने खलरिया न देबई हो, मैया खलरी क खंझरी मढ़ाइब बजैहैं राजा रघुबर --हिरनी निराश वापस होती है यहीं से लोक गीत शुरू होता है ---जब जब बाजेई खझरिया त हिरनी बिसूरई हो ललना ---
पूरा गीत फिर --/

Sunday, 20 November 2011

मै अपने गाँव लौटूंगा

मै अपने गाँव लौटूंगा
अपनी पुस्तैनी देहरी पर माथा झुकाऊ गा
नन्ही बिटिया को देहरी का मर्म और देहरी लांघने का अर्थ समझाऊंगा
तुलसी के चौरे पर रोज संध्या संझौती  लेसे गी मेरी पुत्र बधू
टिमटिमाते देये की लव माँ अँधेरे की शास्वत सत्ता को पिघलते मै जी भर के देखूँगा  

Saturday, 19 November 2011

फिर चुनाव  का बिगुल बज गया
दूरंदाजी तीर ऐसी बंगला कार मेबैठे समझें सब की पीर
कितनी समझ बढ़ गयी /
चढ़ा चुनावी रंग पड़ी है हर कूएं में भंग
भागते नेता चारो ओर मचाते ताल मेल का शोर
दांव पर कुर्सी लग गई /
बो रहे झूठ बँटाते फूट चल रहे कपट नीति के कूट
दिन करे नैतिकता की बात तोड़ते मर्यादा हर रात
 झूठ परवान चढ़ गई /
 धर्म की ब्याख्या करते रोज नोचते नैतिकता को खोज
जाति की राजनीति बेजोड़ राष्ट्र की निष्ठा डाले तोड़
शर्म बेशर्म हो गई /    
फिर चुनाव  का बिगुल बज गया
दूरंदाजी तीर ऐसी बंगला कार मेबैठे समझें सब की पीर
कितनी समझ बढ़ गयी /
चढ़ा चुनावी रंग पड़ी है हर कूएं में भंग
भागते नेता चारो ओर मचाते ताल मेल का शोर
दांव पर कुर्सी लग गई /
बो रहे झूठ बँटाते फूट चल रहे कपट नीति के कूट
दिन करे नैतिकता की बात तोड़ते मर्यादा हर रात
 झूठ परवान चढ़ गई /
 धर्म की ब्याख्या करते रोज नोचते नैतिकता को खोज
जाति की राजनीति बेजोड़ राष्ट्र की निष्ठा डाले तोड़
शर्म बेशर्म हो गई /    
 आज भारतीय पुरातत्व विभाग के रायपुर कार्यालय द्वारा आयोजित विश्व प्रदाय संरक्षण सप्ताह के कार्य कर्मो का प्रारंभ  रतनपुर  के एतिहासिक स्थल हाथीकिला के विशाल परिसर में संपन्न हुआ /आयोजन ब्यवस्थित .तथा सुरुचि पूर्ण था ,मकसद था भावी पीढ़ी को अपने धरोहरों से परिचित करना और उनके संरक्षण की भावना से जोड़ना, मुझे मुख्य वक्ता के रूप में बच्चो तथा उपस्थित जन को संबोधित करने का अवसर मिला /अपनी धरोहर को हम दो तरीके से संरक्षित करने में सहायता कर सकते कई ,सक्रियता से/और तटस्थता से /हम दूसरो को संरक्षण करने केलिए भी प्रेरित कर सकते है /या फिर कम से कम इतना तो कर ही सकते है की कोई नुकसान हम खुद न करे,/पुरातत्वधरोहरोंकी   रक्षा की कहानी ,,कल आज और कल की कहानी है /हम कल नहीं थे कल नहीं रहेंगे /हमारी धरोहर भी कल थे  कल नहीं रहेंगे किन्तु यदि आज उनका संरक्षण करदिया जाय तो संस्कृति को बिलुप्त होने से बचाया जा सकता है /आयोजम अपने मकसद में सफल रहा ,प्रदर्शनी पाँच दिन चलेगी /

Friday, 18 November 2011

 आपस में हम हुए अजनवी कलह कपट गहराया ,आत्मीयता हुई पराई भोला मन भरमाया /
अविश्वास इतना गहराया कड़ी हुईं दीवारें, मर्यादा की ख़त खड़ी है बहे  विकृति पवनारे/
अपने प्रति ही बढ़ता संशय ऐसी चुकी आस्था ,सम्बेदना और जड़ हो गई ऐसी बनी ब्यवस्था /
राजनीतिकी घृणित कुटिलता कितनी हम को खलती ,पीड़ा की यह पराकास्ठाकैसे तुम्हे दिखाएँ
रोटी बहन,बिलखती माता जलती बहु सुलगता भ्राता,शेष नही कुछ भी रस धर्मी फैले चारो ओर बिधर्मी /
स्वार्थ और कुंठा में डूबी मृगतृष्णा सी छद्म जिन्दगी ,जो कुछ था वह भी खो डाले कहाँ रमरमी कहाँ बंदगी /
कृत्रिमता की खोल चढ़ायेअहम बोलता रहता हर क्षण ,घुटन और मुस्कान लपेटे हर जीत में फंसी जिन्दगी /
स्नेह प्रेम अपनापन भोगे बीत गया है बरसों ,तपेदिक्क सी कठिन जिन्दगी बीते नही बिताये /
कहीं मिले वसुधा में यदि तो अब की तुम ले आना ,जिसकी हमको बहुत जरूरत वही तत्व बरसना /
लाना स्नेह मात्र मुट्ठी भर अगर कहीं मिलजाए ,फैलाना भीगी धरती में जिस से वह उगआये /
अंजुरी भर अपनापन लाना बड़े जतन से बोना ,तरस रहाहै अपने पण को देश का हर एक कोना /
अगर कहीं मिलता होगा तो मुट्ठी भर ले आना प्यार ,मत्री स्नेह का चुकता निर्झर निश्चित भरना अबकी बार /
इसका चूकना कितना खलता कैसे तुम्हे बताएं, यह उधार की पस्त जिन्दगी और जिया नहीं जाये/