Tuesday 25 December 2012

- छ्न्द मे पद कुपद.----

देश की आधी जनसंख्या के लिए :
- छ्न्द मे पद कुपद.----
नियति करे अठखेली...........
*भूख ओढाना,बिपति बिछौना
पतरी दोना, कोठरी कोना
सजी स्वप्न की डोली |
*रूप सलोना ,माथ डिठौना
शादी गौना ,आए पहुना
बिंहासे मीठी बोली |
*करम करौंदा ,घास घरौंदा
दोहनी हौदा ,करते सौदा
मौनी गुड की भेली|
*काली गौरा, तुलसी चौरा
पाता पियारा नींम हरियरा
धरम प्रीति की चेली |
आस अकासी ,प्यास पियासी
मथुरा काशी ,चाह प्रवासी
हृदय आस्था रोली|
सुख का कोना ,दुख का ढोना
चैन चबेना प्रीति पिरोना
नियति करे अठ खेली ||

No comments:

Post a Comment